New Delhi · Reviewed by sportsupport.in team on 2026-10-12. · 3 min read
SportSupport.in
नई दिल्ली। राजधानी के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत 9.75 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर 89 एलीट और 34 स्कूली खिलाड़ियों को इस सहायता का लाभ मिलेगा।
सूद ने बताया कि योजना के तहत राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी को प्रशिक्षण के लिए 20 लाख रुपये देने का प्रावधान है।